Krishi Sakhi Yojana 2024: कृषि सखी आवेदन कैसे करें यहाँ देखे पूरी जानकारी

Krishi Sakhi Yojana 2024: भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है,जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे है इसलिए अब उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों और बेहतर खेती के तरीकों के बारे में ट्रेनिंग देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा Krishi Sakhi yojana का शुभारंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।

तो आईए जानते हैं कि कृषि सखी योजना क्या है? और इस योजना के माध्यम से किसानों को क्या लाभ होगा और कितनी ग्रामीण सखियों को मिलेगा प्रशिक्षण? इनसे सम्बंधित जानकारी के लिए आपको यह लेख अंत तक विस्तार पूर्वक पढ़ना होगा।

Krishi Sakhi Yojana 2024: क्या है कृषि सखी योजना ?

भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कृषि सखी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाओं को कृषि से सम्बंधित कार्यों जैसे फसल संरक्षण कटाई, बीज प्रसंस्करण, मृदा परीक्षण, जैविक खाद निर्माण, आदि के बारे में सम्पूर्ण ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने तक इस योजना से जुडी महिलाये कृषि क्षेत्र में कृषि से सम्बंधित लगभग सभी कार्यो में अच्छा ज्ञान प्राप्त कर खुद का आय श्रोत्र बनाने में सक्षम होंगी। ट्रेनिंग के पश्चात महिलाएं कृषि सखी गांवों में कृषि उद्यमी बन सकती है। जिससे न केवल अन्य किसानों को सलाह देगी बल्कि अपना खुद का कृषि और व्यापार शुरू कर अच्छी आमदनी कर सकती है।

कृषि सखी योजना 2024 के बारे में बिंदुवार महत्वपूर्ण बाते

योजना का नामKrishi Sakhi Yojana
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा  
संबंधित विभागकृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय  
लाभार्थीदेश की महिलाएं  
उद्देश्यकिसानों को तकनीकी ज्ञान और समर्थन प्रदान करना
लाभग्रामीण इलाकों की बहनों को प्रशिक्षण देकर कृषि सखी तैयार करना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी।  

Krishi Sakhi Yojana का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई कृषि सखी योजना, ग्रामीण महिलाओं के जीवन में क्रांति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कृषि क्षेत्र में कौशल और सम्बन्धी कार्यो जैसे बीज बोने की तकनीक, खाद प्रबंधन, सिंचाई, कीट नियंत्रण और कटाई का प्रशिक्षण ज्ञान प्रदान करके सशक्त बनाना है, जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकें, बल्कि देश के कृषि विकास में भी योगदान दे सकें।

किसानों की मददगार के साथ कमाई भी

कृषि विशेषज्ञता बढ़ने के लिए कृषि सखी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है इससे एक तरफ महिलाओं काो खेती सम्बंधित कार्यो में ज्ञान अर्जित होगा तो वही दूसरी ओर स्वम् रोजगार महिलाओं को प्राप्त होगा जिससे वे अपने जीविका के साथ साथ जीवन स्तर को बेहतर बना सकेंगी। साथ ही इस योजना के माध्यम से किसान परिवारों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। इस योजना के माध्यम से कृषि सखियों को विभिन्न कृषि पद्धतियों के बारे में व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे निपूर्ण हो सके और किसानों को प्रभावित ढंग से सहायता और मार्गदर्शन देने के लिए अच्छी तरह से सक्षम होगी।

कृषि मंत्रालय की ओर से प्रेषित की गई जानकारी अनुसार महिलाएं वर्ष में 60 हजार से लेकर 80 हजार रुपए तक की कमाई कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक कुल 70,000 में से 34,000 कृषि सखियों को पैरा एक्सटेंशन एक्टिविस्ट के तौर पर हमारे देश के प्रधान मंत्री द्वारा सर्टिफिकेट दिया जा चुका है।

पहले चरण में इन राज्यों में शुरू होगी कृषि सखी योजना

केंद्र सरकार का लक्ष्य देश की ३ करोड़ महिलाओं को कृषि सखी योजना के माध्यम से लखपति बनना है जिनमें से अब तक 1 करोड़ महिलाओं प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है और अभी बाकी 2 करोड़ महिलाओं को कृषि सखी योजना के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कृषि और ग्रामीण मंत्रालय द्वारा मिलकर इस योजना को चलाया जायेगा। एक समझौता ज्ञापन पर भी इन दोनों मंत्रालय ने हस्ताक्षर किया गया है। फ़िलहाल देश के 12 राज्यों में कृषि सखी योजना का पहला चरण शुरू कर दिया गया है। जिसका विवरण निचे दिया गया है आप अपने राज्य के अनुसार इस योजना का लाभ उठाने के लिए सम्बंधित कृषि विभाग में संपर्क कर सकते है

  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • मेघालय
  • आंध्र प्रदेश
  • झारखंड

70,000 महिलाओं को दिया जाएगा कृषि प्रशिक्षण

कृषि सखी योजना के पहले चरण में 70 हजार महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभागों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। मौजूदा जानकारी के अनुसार अब तक कृषि सखी कार्यक्रम के तहत 34,000 से अधिक कृषि सखियों को पैरा एक्सटेंशन कर्मी के रूप में प्रमाणित किया जा चुका है। इन कृषि सखियों को कृषि पैरा विस्तार कार्यकर्ताओं के रूप में इसलिए चुना गया है कृषि पैरा एक्सटेंशन में शामिल होने के बाद महिलाओं को 56 दिनों भूमि की तैयारी से लेकर फसल काटने तक इकोलॉजिकल प्रिशक्षण दिया जायेगा।

Read More-

PM Kisan Khad Yojana : किसानों के लिए तोहफा अब मिलेंगे बीज और खाद के लिए मिलेंगे 11000 रूपए

“PM Awas Yojana Online Apply 2024 :पीएम आवास योजना आवेदन के लिए , यहां देखे पूरी जानकारी”

Birth Certificate Apply online: घर बैठे आसानी से बना सकते है जन्म प्रमाण पत्र, यहां देखे सम्पूर्ण जानकारी

कृषि सखी योजना 2024 के लिए पात्रता

  • महिला आवेदक का भारत की नागरिक होना आवश्यक है
  • महिला आवेदक की नयूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए
  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र में मूल निवासी होना चाहिए
  • कृषि कार्य का अनुभव होना चाहिए ( पर ये आवश्यक नहीं, परन्तु प्रशिक्षण के लिए लाभकारी होगा)
  • देश की गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।

Krishi Sakhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

कृषि सखी योजना के लाभ लेने के लिए निचे दिए गए दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता 

कृषि सखी योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

मौजूदा जानकारी के हिसाब से अभी इस योजना के लिए आपको ऑफलाइन अप्लाई करना होगा

  • कृषि सखी योजना आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करना होगा।
  • कृषि विभाग से कृषि सखी योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सवधन्दी पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ ही संलग्न करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म सहित दस्तावेजों को सम्बंधित कृषि विभाग में जमा कर देना है । 
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपको तुरंत एक जमा रसीद दी जाएगी।
  • जिसे आपको सुरक्षित रखना होगा।
  • संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। आपके द्वारा दर्ज की गयी जानकारी सही पाए जाने पर आपको कृषि सखी के रूप में चयनित कर लिया जाएगा।

Leave a Comment